'खस्सी' बोलकर खिला दिया 'मुर्गा'! निकाह के भोज में बाराती-शराती भिड़े, आधा दर्जन से ज्यादा घायल
Description:
बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर में निकाह के बाद आयोजित शादी के भोज में उस वक्त हंगामा मच गया, जब दूल्हा पक्ष ने आरोप लगाया कि उन्हें 'खस्सी' (मटन) की जगह 'मुर्गा' (चिकन) परोसा गया। मामूली बहस देखते ही देखते मारपीट में बदल गई और बाराती व शराती आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडे और घूंसे चले, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि लड़के पक्ष ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही है।
वीडियो में जानिए आखिर शादी की खुशियां कैसे हिंसा में बदल गईं और पूरे मामले में दोनों पक्ष क्या कह रहे हैं।
#Saharsa #SimriBakhtiyarpur #BiharNews #Nikah #WeddingFight #BreakingNews #ViralNews #CrimeNews #WeeHoursNews #BiharViralNews #MarriageNews #HindiNews
Bihar, India | Jul 11, 2026