जिला चंबा के गेहरा क्षेत्र से सुबह-सुबह एक चिंताजनक घटना सामने आई है।
बताया जा रहा है कि एक बस पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। पत्थर गिरते ही बस में बैठे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए तुरंत बस से बाहर निकल आए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद यात्री एक-दूसरे की मदद करते और सुरक्षित स्थान की ओर जाते दिखाई दिए।#Chamba #Gehra #Himachal #TouristBus #Landslide #RainAlert #Breaking #EkNazarHimachalNews
Chamba, Chamba | Jul 6, 2026