उदयपुर जिले के कानोड़ नगर पालिका क्षेत्र में नगर और तलावा गांव को जोड़ने वाले ऐतिहासिक ब्रह्म सरोवर (कंडेरा) तालाब की आखिरकार सफाई करवाई गई। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी ब्रजेश मंत्री के निर्देश पर जेसीबी की सहायता से तालाब में उगी कंटीली झाड़ियों को हटाया गया। पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया। हालांकि ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि वर्षों से बंद पड़े तालाब के आवक मार्ग की भी जल्द सफाई करवाई जाए और तालाब पर हो रहे अतिक्रमण को हटाया जाए, ताकि इस मानसून में तालाब फिर से भर सके और इसकी प्राकृतिक सुंदरता बनी रहे।#PalPalNewsRajasthan #PalPalRajasthan #Kanod #Udaipur #BrahmSarovar #TalabSafai #RajasthanNews #Environment #Lake #Monsoon
Girwa, Udaipur | Jun 30, 2026