
पूर्व मंत्री एवं अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान के विरोध में भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू ने शनिवार को पडरौना कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजने की मांग की। अपने दर्जनों समर्थकों संग पडरौना कोतवाली पहुंचे नीरज सिंह बिट्टू ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार हिंदू आस्था से जुड़े विषयों पर आपत्तिजनक बयान देकर सामाजिक सौहार्द प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर विधिक कार्रवाई करने की मांग की। भाजपा नेता ने कहा कि सभी धर्मों और आस्था का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि इसी प्रकार की टिप्पणी किसी अन्य समुदाय के संबंध में की गई होती तो उसकी गंभीर प्रतिक्रिया देखने को मिलती। तहरीर देने के दौरान आशीष मिश्रा, सूरज सिंह, सचिन सिंह, अनूप भारती, सत्यम पाठक, पीयूष मिश्रा, डीके राव, अभी राजपूत और आकाश सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे #SwamiPrasadMaurya #BJPNEWS #KushinagarNews नीरज सिंह बिट्टु राजेश्वर सिंह
Kasya, Kushinagar | Jun 28, 2026

स्वामी प्रसाद मौर्य को 'मानसिक अस्पताल' भेजने का विरोध प्रदर्शन! हिंदू महासभा का बड़ा एक्शन #SwamiPrasadMaurya #Sanatan #HinduMahasabha #BreakingNews #UPNews #PoliticalNews #SanatanDharma #HinduProtest #AgraNews #Etmadpur #LatestNews #HindiNews #ViralNews #YogiNews #BJP #Politics #IndiaNews #KhabarExpert #TrendingNews #NewsUpdate
Etmadpur, Agra | Jun 27, 2026

स्वामी प्रसाद मौर्य का विवादित बयान, भगवान राम पर की टिप्पणी #SwamiPrasadMaurya #RamMandir #Controversy #BreakingNews
Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Jun 24, 2026
हरदोई में युवाओं को रोका गया तो भड़के स्वामी प्रसाद #Hardoi #ShilpiKushwaha #SwamiPrasadMaurya
Rae Bareli, Raebareli | Apr 24, 2026
स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीजेपी पर साधा निशाना,बोले UP में बीजेपी का जंगल राज #SwamiPrasadMaurya #apnijantaparty #intervi...
Bareilly, Bareilly | Mar 7, 2026