
#SaharanpurPolice #बाईट ➡️सहारनपुर पुलिस द्वारा श्रावण मास में आगामी कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। इसके तहत कांवड़ संघों और शिविर संचालकों से समन्वय स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान किया गया है, साथ ही लटकते बिजली के तारों और जर्जर सड़कों को दुरुस्त करने के लिए संबंधित विभागों से संपर्क किया गया है। यात्रा मार्ग की सुरक्षा के लिए पूरे रूट पर 37 अस्थाई चौकियां (मिनी थाने) बनाई जा रही हैं, जो सीसीटीवी कैमरों और लाउडहेलर सिस्टम से लैस होंगी। सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए पूरे मार्ग को छोटे सेक्टर्स में बांटकर मोबाइल पार्टियां तैनात की जाएंगी, ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जाएगी और शिवालयों में महिला कांस्टेबल्स व 112 पीआरवी का वैज्ञानिक तरीके से डिप्लॉयमेंट किया गया है। ➡️यातायात प्रबंधन के लिए पड़ोसी जनपदों के अधिकारियों के साथ बैठक कर ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। इस बार विशेष रूप से नव-निर्मित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों का मूवमेंट पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, क्योंकि तेज रफ्तार वाहनों के कारण सुरक्षा के लिहाज से इसका उपयोग केवल सामान्य ट्रैफिक डायवर्जन के लिए किया जाना है। पुलिस प्रशासन ने सभी कांवड़ियों से अपील की है कि वे एक्सप्रेसवे मार्ग का उपयोग न करें और डीजे व झांकियों के लिए निर्धारित सरकारी मानकों का पालन करें, ताकि इस वर्ष की कांवड़ यात्रा को पूरी तरह से घटना और दुर्घटना रहित (इंसिडेंट फ्री) संपन्न कराया जा सके। ➡️जिसके सम्बन्ध में #SSP_सहारनपुर द्वारा दी गई #बाईट। @Uppolice @adgzonemeerut @digsaharanpur
Saharanpur, Uttar Pradesh | Jul 10, 2026

#SaharanpurPolice #बाईट ➡️अवगत कराना है कि दिनांक 21.07.2026 से प्रारंभ हो रहे #श्रावण_मास एवं #कांवड़_यात्रा_2026 के दृष्टिगत सहारनपुर पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध किए गए हैं। कांवड़ मार्गों का मैपिंग कर ट्रैफिक डायवर्जन, सेक्टर एवं जोन व्यवस्था, अस्थायी पुलिस चौकियां तथा 24×7 मोबाइल पुलिस टीमें तैनात की जा रही हैं। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा तथा इसका उपयोग सामान्य यातायात के लिए किया जाएगा। ➡️प्रमुख शिवालयों पर सुरक्षा, सीसीटीवी, प्रकाश एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। लगभग 250 अतिरिक्त कैमरों के साथ समर्पित कंट्रोल रूम से सतत निगरानी की जाएगी। निर्धारित मानकों से अधिक ध्वनि, ऊंची झांकियां, स्टंटबाजी एवं संशोधित साइलेंसर पर सख्त कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया की 24×7 निगरानी तथा सेवा शिविरों में स्वच्छ भोजन एवं पेयजल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है। सहारनपुर पुलिस का लक्ष्य कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं घटना-मुक्त संपन्न कराना है। ➡️जिसके सम्बन्ध में #SSP_सहारनपुर द्वारा दी गई #बाईट। @Uppolice @adgzonemeerut @digsaharanpur
Saharanpur, Uttar Pradesh | Jul 9, 2026

#SaharanpurPolice #बाईट ➡️आज दिनांक 12.06.2026 को समय लगभग 10:30 बजे के आसपास रात्रि में सूचना मिली कि थाना देवबंद के ग्राम नन्हेड़ा में एक घटना हुई है, जिसमें जयपाल पुत्र गेंदा सिंह नाम के एक व्यक्ति हैं जो कि अपनी लाइसेंसी दोनाली गन लेकर घर पर आ रहे थे ,उसी दौरान प्रीतम कश्यप पुत्र प्रताप सिहं जो कि जयपाल के पडोंसी है, उन दोनों लोगों के बीच किसी बात को लेकर नोक-झोंक हुई और हाथापाई के दौरान जो लाइसेंसी गन थी, उससे फायर हो गया, जिसमें जयपाल को गोली लग गई , जिससे जयपाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई। ➡️इस सूचना पर थाना पुलिस एवं उच्चाधिकारीगण तत्काल मौके पहुंचे एवं शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा के कार्यवाही के उपरान्त पोस्टमॉर्टम हेतु मोर्चरी भिजवा दिया गया है। नामित अभियुक्त प्रीतम की गिरफ्तारी हेतु दो टीमों का गठन किया गया है, जो कि बहुत युद्ध स्तर पर उनको तलाश रही हैं। जल्दी ही अभियुक्त की गिरफ्तारी भी सुनिश्चित की जाएगी और इस प्रकरण में वादी से तहरीर लेकर आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई कराई जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। ➡️जिसके सम्बन्ध में #SSP_सहारनपुर द्वारा दी गई #बाईट @Uppolice @adgzonemeerut @digsaharanpur
Saharanpur, Uttar Pradesh | Jun 12, 2026