
#लखीमपुर आकांक्षा कैफे में सावन और कांवड़ यात्रा को लेकर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं#sach ki khoj pub
Lakhimpur, Lakhimpur Kheri | Aug 6, 2026

#lakhimpur गुरुश्री रविदास महाराज की 665वीं जयंती पर निकली भव्य कलश वंदन यात्रा#sach ki khoj public
Lakhimpur, Lakhimpur Kheri | Aug 4, 2026

#लखीमपुर पथवारी देवी मंदिर गोवर्धन में गुरु और शिष्यों का भव्यमिलन#sach ki khoj public
Lakhimpur, Lakhimpur Kheri | Aug 3, 2026

#लखीमपुर सावन से पहले बजरंग दल का बड़ा एक्शनकांवड़ यात्रा को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन#sach ki khoj
Lakhimpur, Lakhimpur Kheri | Jul 30, 2026

दुख की घड़ी में प्रशासन साथ: उपायुक्त मुकेश रेपसवाल पहुंचे कढ़ू नाला हादसे के पीड़ित परिवारों के बीच सुरेंद्र ठाकुर | पांगी लाइव न्यूज़ चंबा (पांगी), 26 जुलाई 2026 जनजातीय क्षेत्र पांगी के कढ़ू नाला में हाल ही में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने रविवार को प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने उप तहसील साच के अंतर्गत आने वाले साच, घिसल, हिलोर और घनाला गांवों का दौरा कर हादसे में जान गंवाने वाले 7 मृतकों के परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। उपायुक्त ने कहा कि इस दुख की घड़ी में जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार पूरी मजबूती के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है तथा हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। दौरे के दौरान आवासीय आयुक्त एवं एसडीएम पांगी अमनदीप सिंह ने भी प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि उनकी सभी आवश्यकताओं और समस्याओं का समाधान संबंधित विभागों के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। जनसमस्याएं भी सुनीं, अधिकारियों को दिए निर्देश उपायुक्त ने साच, घिसल और हिलू टवान क्षेत्र के लगभग 25 लोगों की जनसमस्याएं भी सुनीं। ग्रामीणों ने बिजली, सड़क और संपर्क मार्गों से जुड़ी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का किया निरीक्षण अपने दौरे के दौरान उपायुक्त ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, साच का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए हाल ही में स्वीकृत गर्ल्स हॉस्टल के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित करने और टेंडर प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी आस्था पवार, नायब तहसीलदार साच नाजीर हुसैन, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग रवि शर्मा, सहायक अभियंता विद्युत विभाग शिव कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। #PangiLiveNews #Chamba #Pangi #KaduNala #RoadAccident #MukeshRepaswal #DCChamba #SDMPangi #AmandeepSingh #HimachalPradesh #DisasterRelief #Monsoon2026 #TribalArea #Sach #Ghisal #Hilor #LocalNews #BreakingNews #ChambaNews #HimachalNews
Chamba, Chamba | Jul 26, 2026