Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
किसान
चोरी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
महाराष्ट्र

Prothakurainaroad

प्रोथा–कुरैणा सड़क बनी हादसों का कारण, यात्रियों को बस से उतरकर लगाना पड़ रहा धक्का

सुरेंद्र ठाकुर (आकाश)
चंबा 08 जुलाई 
प्रोथा–कुरैणा सड़क की जर्जर हालत अब राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बन गई है। सड़क पर दो से तीन स्थानों पर बड़े-बड़े ब्लैक स्पॉट बनने के कारण वाहनों की आवाजाही जोखिम भरी हो गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, कई बार स्थिति ऐसी बन जाती है कि बस को खतरनाक हिस्सों से निकालने के लिए यात्रियों को बीच रास्ते उतरकर धक्का लगाना पड़ता है। बरसात के मौसम में सड़क की हालत और अधिक खराब हो जाती है, जिससे हर सफर लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं करवाई गई तो यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) से मांग की है कि सड़क के सभी ब्लैक स्पॉट और क्षतिग्रस्त हिस्सों की तत्काल मरम्मत करवाई जाए, ताकि दुर्घटनाओं की आशंका को टाला जा सके और यातायात सुरक्षित व सुचारु रूप से चलता रहे।
#PangiLiveNews #Chamba #PWD #RoadSafety #ProthaKurainaRoad #BlackSpot #HimachalNews

प्रोथा–कुरैणा सड़क बनी हादसों का कारण, यात्रियों को बस से उतरकर लगाना पड़ रहा धक्का सुरेंद्र ठाकुर (आकाश) चंबा 08 जुलाई प्रोथा–कुरैणा सड़क की जर्जर हालत अब राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बन गई है। सड़क पर दो से तीन स्थानों पर बड़े-बड़े ब्लैक स्पॉट बनने के कारण वाहनों की आवाजाही जोखिम भरी हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई बार स्थिति ऐसी बन जाती है कि बस को खतरनाक हिस्सों से निकालने के लिए यात्रियों को बीच रास्ते उतरकर धक्का लगाना पड़ता है। बरसात के मौसम में सड़क की हालत और अधिक खराब हो जाती है, जिससे हर सफर लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं करवाई गई तो यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) से मांग की है कि सड़क के सभी ब्लैक स्पॉट और क्षतिग्रस्त हिस्सों की तत्काल मरम्मत करवाई जाए, ताकि दुर्घटनाओं की आशंका को टाला जा सके और यातायात सुरक्षित व सुचारु रूप से चलता रहे। #PangiLiveNews #Chamba #PWD #RoadSafety #ProthaKurainaRoad #BlackSpot #HimachalNews

Chamba, Chamba | Jul 8, 2026

Latest Prothakurainaroad News Videos - Watch the Latest News of July 9, 2026 | Public App