बारात में शामिल होने पहुंचा सलूम्बर जिले का टॉप-10 वांछित बदमाश आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के तहत पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी शिवराम उर्फ शिवा बारात में आने वाला है। पुलिस को देखते ही वह जंगल की ओर भाग निकला, लेकिन सरूपाल के घने जंगलों में पीछा कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने ईको वाहन का लॉक तोड़कर चोरी की वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ राजस्थान और गुजरात में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह कथित तौर पर 007 गैंग से जुड़े मामलों में भी वांछित रहा है।
#Salumber #RajasthanPolice #CrimeNews #BreakingNews #OperationSudarshanChakra #PoliceAction #Shivram #Udaipur #LatestNews
Girwa, Udaipur | Jun 18, 2026