🚨 मुख्यमंत्री के बैतूल दौरे से पहले NSUI कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, लोकतांत्रिक अधिकारों पर उठे सवाल!
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बैतूल दौरे से पहले NSUI जिला उपाध्यक्ष निलेश धुर्वे सहित अन्य NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने में बैठा दिया।
निलेश धुर्वे के अनुसार, पुलिस ने उन्हें कोई पूर्व सूचना नहीं दी और सुबह करीब 7 बजे घर पहुंचकर उन्हें उठाकर थाने ले गई।
NSUI कार्यकर्ता मुख्यमंत्री से शांतिपूर्ण तरीके से मिलकर प्रदेश के युवाओं और विद्यार्थियों से जुड़ी तीन प्रमुख मांगें रखना चाहते थे—
📌 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाए।
📌 प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव कराए जाएं।
📌 बैतूल मेडिकल कॉलेज को पूरी तरह शासकीय मोड पर बनाया जाए।
लेकिन कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने तक नहीं दिया गया और न ही अपनी मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से रखने का अवसर मिला।
NSUI ने इस कार्रवाई की तुलना अंग्रेजी हुकूमत की नीतियों से करते हुए कड़ा विरोध जताया है।
आखिर युवाओं के रोजगार, छात्रसंघ चुनाव और शासकीय मेडिकल कॉलेज की मांग उठाना अपराध कैसे हो सकता है?
लोकतंत्र में सवाल पूछना और शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराना नागरिकों का अधिकार है।
#Betul #NileshDhurve #NSUI #NSUIBetul #MohanYadav #MadhyaPradesh #BetulNews #BreakingNews #StudentPolitics #YouthVoice #StudentsRights #रोजगार_दो #छात्रसंघ_चुनाव #शासकीय_मेडिकल_कॉलेज #लोकतंत्र #बैतूल #मध्यप्रदेश #NSUIकीआवाज
Betul Nagar, Betul | Oct 31, 2026