मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत पिछोर में उद्यम संवाद आयोजित, सफल उद्यमियों ने साझा किए अनुभव
शिवपुरी/पिछोर। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आज जनपद पंचायत पिछोर के प्रांगण में उद्यम संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पिछोर विधायक श्री प्रीतम सिंह लोधी एवं शिवपुरी कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा (IAS) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के सफल उद्यमियों ने अपने व्यवसायिक अनुभव साझा किए तथा उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अपने विचार रखे। इस संवाद का उद्देश्य स्थानीय युवाओं एवं नागरिकों को स्वरोजगार और उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में उद्यमिता को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसरों पर चर्चा की गई।
पत्रकार राम मनोहर मिश्रा
📞 मो. 7470902171
#Shivpuri #Pichhore #UdyamSamvad #MukhyamantriJanVishwasAbhiyan #PritamSinghLodhi #ArpitVermaIAS #MadhyaPradesh #MPNews #PNEWZINDIA
Karera, Shivpuri | Oct 31, 2026