Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

Maldepurghat

बलिया के माल्देपुर घाट पर गुरुवार सुबह गंगा में नहाने गए एक युवक के डूब जाने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और प्रशासन की टीम द्वारा युवक की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, दीपू यादव (18 वर्ष) निवासी रामपुर उदयभान, थाना कोतवाली, जनपद बलिया, सुबह करीब 6 बजे अपने एक दोस्त के साथ माल्देपुर घाट पर गंगा स्नान करने गया था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंगा की गहराई और बहाव के कारण सफलता नहीं मिल सकी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कराया गया।

समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका था। गंगा में लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। परिजन भी मौके पर मौजूद हैं और युवक की तलाश जारी है।

फिलहाल युवक की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन और गोताखोरों की टीम उसे खोजने में जुटी हुई है।

#maldepurghat #BreakingNews #gangariverview #RescueOperations #BalliaPolice #Balliakhabar

बलिया के माल्देपुर घाट पर गुरुवार सुबह गंगा में नहाने गए एक युवक के डूब जाने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और प्रशासन की टीम द्वारा युवक की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार, दीपू यादव (18 वर्ष) निवासी रामपुर उदयभान, थाना कोतवाली, जनपद बलिया, सुबह करीब 6 बजे अपने एक दोस्त के साथ माल्देपुर घाट पर गंगा स्नान करने गया था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंगा की गहराई और बहाव के कारण सफलता नहीं मिल सकी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कराया गया। समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका था। गंगा में लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। परिजन भी मौके पर मौजूद हैं और युवक की तलाश जारी है। फिलहाल युवक की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन और गोताखोरों की टीम उसे खोजने में जुटी हुई है। #maldepurghat #BreakingNews #gangariverview #RescueOperations #BalliaPolice #Balliakhabar

Belthara Road, Ballia | Jun 18, 2026

Latest Maldepurghat News Videos - Watch the Latest News of August 14, 2026 | Public App