सहारनपुर से बड़ी खबर।
भारत सरकार द्वारा अधिग्रहीत लार्ड कृष्णा टैक्सटाइल मिल्स की करोड़ों की संपत्ति को लेकर नया विवाद सामने आया है। भारतीय मानव अधिकार सेवा संगठन ने मंडलायुक्त से शिकायत कर नगर निगम के अभिलेखों में कथित फर्जी प्रविष्टि और अवैध कब्जे के आरोपों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
शिकायत में संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी जांच कराने तथा यदि आरोप सही पाए जाएं तो आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
नोट: यह जानकारी शिकायत पत्र में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले की जांच और संबंधित पक्षों की आधिकारिक प्रतिक्रिया आना शेष है।
📹 संवाददाता: दीपक
TV24 News Express, सहारनपुर
#Saharanpur #LordKrishnaMill #GovernmentLand #BreakingNews #TV24NewsExpress #UttarPradesh #GroundReport #NewsUpdate
Burhanpur, Azamgarh | Jul 24, 2026