Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

Labtechnicians

देहरादून: बेरोजगार लैब तकनीशियनों ने दी मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी, 20वें दिन भी जारी रहा धरना
देहरादून में मेडिकल लैब टैक्नोलॉजिस्ट संघ के बैनर तले एकता विहार स्थित धरना स्थल पर डिग्रीधारी बेरोजगार मेडिकल लैब तकनीशियनों का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को 20वें दिन भी जारी रहा। लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत लैब तकनीशियनों ने अब मुख्यमंत्री आवास घेराव और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
संगठन के महासचिव मयंक राणा और संगठन मंत्री अनुराग पंत ने बताया कि जल्द ही मुख्यमंत्री से वार्ता का समय मांगा जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य गठन के 26 वर्षों बाद भी लैब तकनीशियनों के लिए कोई स्पष्ट नीति नहीं बनाई गई है, जिसके कारण हजारों डिग्रीधारी युवा बेरोजगार हैं।
आंदोलनकारियों का कहना है कि 26 वर्षों से सेवा नियमावली न बनने के कारण न तो पदों का सृजन हो पाया और न ही डिग्रीधारी लैब तकनीशियनों के लिए नियमित भर्तियां निकाली गईं। वर्षों से उपेक्षित लैब तकनीशियन अब आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।
संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि मुख्यमंत्री स्तर पर भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो जल्द मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा और आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।
लैब तकनीशियनों की प्रमुख मांगों में मानकों के अनुरूप पदों का सृजन, वर्षवार मेरिट के आधार पर सेवा नियमावली बनाना, आयु सीमा में एकमुश्त छूट प्रदान करना तथा सरकारी लैबों के निजीकरण पर रोक लगाना शामिल है। संगठन का कहना है कि जब तक उनकी चार सूत्रीय मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना और आंदोलन जारी रहेगा।
धरना स्थल पर संगठन के अध्यक्ष आशीष चंद्र, महासचिव मयंक राणा, उपाध्यक्ष रणवीर बिष्ट, संगठन मंत्री अनुराग पंत, कोषाध्यक्ष देवेंद्र भट्ट सहित बड़ी संख्या में डिग्रीधारी लैब तकनीशियन मौजूद रहे। #facebookreelsviral #viralreelschallenge #facebookreels #rudraprayag_uttrakhand #facebookviral #NewsUpdate #labtechnicians #dehradun #team #medical

देहरादून: बेरोजगार लैब तकनीशियनों ने दी मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी, 20वें दिन भी जारी रहा धरना देहरादून में मेडिकल लैब टैक्नोलॉजिस्ट संघ के बैनर तले एकता विहार स्थित धरना स्थल पर डिग्रीधारी बेरोजगार मेडिकल लैब तकनीशियनों का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को 20वें दिन भी जारी रहा। लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत लैब तकनीशियनों ने अब मुख्यमंत्री आवास घेराव और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन के महासचिव मयंक राणा और संगठन मंत्री अनुराग पंत ने बताया कि जल्द ही मुख्यमंत्री से वार्ता का समय मांगा जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य गठन के 26 वर्षों बाद भी लैब तकनीशियनों के लिए कोई स्पष्ट नीति नहीं बनाई गई है, जिसके कारण हजारों डिग्रीधारी युवा बेरोजगार हैं। आंदोलनकारियों का कहना है कि 26 वर्षों से सेवा नियमावली न बनने के कारण न तो पदों का सृजन हो पाया और न ही डिग्रीधारी लैब तकनीशियनों के लिए नियमित भर्तियां निकाली गईं। वर्षों से उपेक्षित लैब तकनीशियन अब आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि मुख्यमंत्री स्तर पर भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो जल्द मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा और आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। लैब तकनीशियनों की प्रमुख मांगों में मानकों के अनुरूप पदों का सृजन, वर्षवार मेरिट के आधार पर सेवा नियमावली बनाना, आयु सीमा में एकमुश्त छूट प्रदान करना तथा सरकारी लैबों के निजीकरण पर रोक लगाना शामिल है। संगठन का कहना है कि जब तक उनकी चार सूत्रीय मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना और आंदोलन जारी रहेगा। धरना स्थल पर संगठन के अध्यक्ष आशीष चंद्र, महासचिव मयंक राणा, उपाध्यक्ष रणवीर बिष्ट, संगठन मंत्री अनुराग पंत, कोषाध्यक्ष देवेंद्र भट्ट सहित बड़ी संख्या में डिग्रीधारी लैब तकनीशियन मौजूद रहे। #facebookreelsviral #viralreelschallenge #facebookreels #rudraprayag_uttrakhand #facebookviral #NewsUpdate #labtechnicians #dehradun #team #medical

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 9, 2026

Latest Labtechnicians News Videos - Watch the Latest News of June 23, 2026 | Public App