
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के अलीपुर इलाके स्थित एक बहुमंजिला सरकारी भवन में लगी भीषण आग ने प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। आग की इस घटना में करीब 4,000 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (EVM) जलकर नष्ट हो गईं। ये मशीनें हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में 10 विधानसभा क्षेत्रों में इस्तेमाल की गई थीं। #kolkatafire #EVM #evmfire #WestBengal #kolkatanewslive
Belthara Road, Ballia | Jun 12, 2026

पश्चिम बंगाल के अलीपुर में एक सरकारी गोदाम में भयानक आग लग गई है जहाँ 4 हज़ार से ज़्यादा EVM रखे हुए थे। पश्चिम बंगाल में तृणमूल की टूट से मचे सियासी घमासान के बीच कोलकाता में चौंका देने वाली घटना सामने आई है। कोलकाता के अलीपुरद्वार इलाके में एक बिल्डिंग में आग लगने से 4000 ईवीएम जल गई हैं। आग लगने के बाद लगभग 24 घंटे तक फायर सर्विस के कर्मचारी आग बुझाने में लगे रहे। शुभेंदु अधिकारी सरकार में मंत्री कौशिक चौधरी ने हादसे पर शक जताया है। उनहोंने बताया कि गुरुवार को कहा कि यहां एक सरकारी इमारत में लगी आग में करीब 4,000 EVM जलकर खाक हो गईं। घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार को दक्षिण कोलकाता के अलीपुर इलाके में नौ मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई थी। इस इमारत में अन्य विभागों के अलावा दक्षिण 24 परगना जिला परिषद का कार्यालय भी था। बंगाल सरकार में फायर और इमरजेंसी सर्विस के राज्य मंत्री कौशिक चौधरी ने कहा आग में करीब 4000 ईवीएम नष्ट हो गईं। इन ईवीएम का इस्तेमाल राज्य में इस साल हुए विधानसभा चुनावों के दौरान 10 निर्वाचन क्षेत्रों में किया गया था। #EVM #KolkataFire #WestBengal
Ambala, Ambala | Jun 12, 2026