Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

Khokhansingh

जमुई: खाऊ गली में नए जोश के साथ 'मसल्स गराज' जिम का हुआ भव्य शुभारंभ

जमुई: शहर के बाईपास रोड स्थित खाऊ गली, डॉक्टर ललित के बगल में आधुनिक सुविधाओं से लैस मसल्स गराज जिम का भव्य शुभारंभ किया गया। नए जगह पर नए जोश के साथ शुरू हुए इस फिटनेस सेंटर का उद्घाटन जमुई विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अमरेंद्र कुमार अत्रि ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं, खेल प्रेमियों और गणमान्य लोग मौजूद रहे। वातानुकूलित मसल्स गराज जिम को कई प्रकार के आधुनिक इंस्ट्रूमेंट से लैस किया गया है और अन्य व्यवस्था व सुविधा के लिए को बेहतर किया जा रहा है। 

इस अवसर पर अमरेंद्र कुमार अत्रि उर्फ खोखन सिंह ने कहा कि आज के दौर में स्वास्थ्यय सबसे बड़ी पूंजी है। नियमित व्यायाम न केवल शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करता है। उन्होंने कहा कि जमुई जैसे शहर में आधुनिक सुविधाओं से लैस जिम की शुरुआत युवाओं के लिए एक सकारात्मक पहल है, जिससे वे फिटनेस के प्रति जागरूक होंगे और नशे जैसी बुरी आदतों से भी दूर रहेंगे।
मसल्स गराज के संचालक वैभव सिंह ने बताया कि जिम को अत्याधुनिक उपकरणों और सभी आवश्यक संसाधनों से सुसज्जित किया गया है। यहां बाडी बिल्डिंग, वेट ट्रेनिंग, कार्डियो एक्सरसाइज, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और फिटनेस से जुड़े लगभग सभी आधुनिक उपकरण उपलब्ध हैं, कई अन्य उपकरणों की भी सुविधा जल्द मिलेगी।  इसके अलावा अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में सदस्यों को बेहतर मार्गदर्शन भी दिया जाएगा, ताकि वे सुरक्षित और सही तरीके से अपनी फिटनेस यात्रा पूरी कर सकें।
उन्होंने बताया कि जिम का उद्देश्य केवल शरीर बनाना नहीं, बल्कि लोगों को स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। महिलाओं और युवाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे हर आयु वर्ग के लोग यहां आकर व्यायाम कर सकें।
उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने नए जिम का जायजा लिया और उपलब्ध सुविधाओं की सराहना की। स्थानीय युवाओं ने उम्मीद जताई कि मसल्स गराज जमुई में फिटनेस संस्कृति को नई पहचान देगा और आने वाले समय में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। नए स्थान और आधुनिक संसाधनों के साथ शुरू हुआ यह फिटनेस सेंटर शहरवासियों के लिए एक बेहतर विकल्प बनकर सामने आया है। #jamuitopnews #khokhansingh #exercise #health #jamuibihar #jamuicity #jamuidistrict

जमुई: खाऊ गली में नए जोश के साथ 'मसल्स गराज' जिम का हुआ भव्य शुभारंभ जमुई: शहर के बाईपास रोड स्थित खाऊ गली, डॉक्टर ललित के बगल में आधुनिक सुविधाओं से लैस मसल्स गराज जिम का भव्य शुभारंभ किया गया। नए जगह पर नए जोश के साथ शुरू हुए इस फिटनेस सेंटर का उद्घाटन जमुई विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अमरेंद्र कुमार अत्रि ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं, खेल प्रेमियों और गणमान्य लोग मौजूद रहे। वातानुकूलित मसल्स गराज जिम को कई प्रकार के आधुनिक इंस्ट्रूमेंट से लैस किया गया है और अन्य व्यवस्था व सुविधा के लिए को बेहतर किया जा रहा है। इस अवसर पर अमरेंद्र कुमार अत्रि उर्फ खोखन सिंह ने कहा कि आज के दौर में स्वास्थ्यय सबसे बड़ी पूंजी है। नियमित व्यायाम न केवल शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करता है। उन्होंने कहा कि जमुई जैसे शहर में आधुनिक सुविधाओं से लैस जिम की शुरुआत युवाओं के लिए एक सकारात्मक पहल है, जिससे वे फिटनेस के प्रति जागरूक होंगे और नशे जैसी बुरी आदतों से भी दूर रहेंगे। मसल्स गराज के संचालक वैभव सिंह ने बताया कि जिम को अत्याधुनिक उपकरणों और सभी आवश्यक संसाधनों से सुसज्जित किया गया है। यहां बाडी बिल्डिंग, वेट ट्रेनिंग, कार्डियो एक्सरसाइज, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और फिटनेस से जुड़े लगभग सभी आधुनिक उपकरण उपलब्ध हैं, कई अन्य उपकरणों की भी सुविधा जल्द मिलेगी। इसके अलावा अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में सदस्यों को बेहतर मार्गदर्शन भी दिया जाएगा, ताकि वे सुरक्षित और सही तरीके से अपनी फिटनेस यात्रा पूरी कर सकें। उन्होंने बताया कि जिम का उद्देश्य केवल शरीर बनाना नहीं, बल्कि लोगों को स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। महिलाओं और युवाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे हर आयु वर्ग के लोग यहां आकर व्यायाम कर सकें। उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने नए जिम का जायजा लिया और उपलब्ध सुविधाओं की सराहना की। स्थानीय युवाओं ने उम्मीद जताई कि मसल्स गराज जमुई में फिटनेस संस्कृति को नई पहचान देगा और आने वाले समय में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। नए स्थान और आधुनिक संसाधनों के साथ शुरू हुआ यह फिटनेस सेंटर शहरवासियों के लिए एक बेहतर विकल्प बनकर सामने आया है। #jamuitopnews #khokhansingh #exercise #health #jamuibihar #jamuicity #jamuidistrict

Jamui, Jamui | Jul 3, 2026

Latest Khokhansingh News Videos - Watch the Latest News of August 3, 2026 | Public App