रुद्रप्रयाग के खलियाण गांव में बादल फटने से भारी तबाही
जखोली ब्लॉक के खलियाण गांव में खूड़गढ़ गदेरे में बादल फटने से संपर्क मार्ग, पांच पैदल पुलियां, पंचायत भवन परिसर और करीब 300 नाली कृषि भूमि को भारी नुकसान पहुंचा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के 12 घंटे बाद तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे लोगों में नाराजगी है। कई स्थानों पर मलबा और बोल्डर जमा होने से आवाजाही प्रभावित हुई है और खतरा बना हुआ है।
प्रशासन ने राजस्व टीम को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है, जबकि मलबा हटाने का कार्य जारी है।
#Rudraprayag #Jakholi #Cloudburst #Uttarakhand #Disaster #KhaliyanVillage #WeatherAlert #Wegarhwali
Uttarakhand, India | Jun 11, 2026