मधुबनी शहर स्थित जेएमडीपीएल महिला कॉलेज में इंटरनशिप एवं स्नातक पंचम सेमेस्टर से जुड़ी समस्याओं को लेकर छात्राओं ने धरना-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में छात्राएं सड़क पर उतर आईं और कुछ समय के लिए यातायात बाधित कर दिया। छात्राओं ने परीक्षा एवं अन्य प्रक्रियाओं को लेकर पारदर्शिता की मांग की तथा कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छात्राओं व कॉलेज प्रशासन से बातचीत कर मामले को शांत कराया। बाद में छात्राओं ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
#Madhubani #JMDPLCollege #MadhubaniNews #BiharNews #StudentProtest #CollegeNews #EducationNews #BreakingNews #MithilaNews #DENNewsMadhubani
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ JMDPL Mahila College ] [ Student Protest ] [ Bihar News ] [ Education News ] [ Madhubani College News ] [ Intership Issue ] [ Semester Exam ] [ College Protest ] [ Breaking News ] [ Latest Madhubani News ]
Madhubani, Madhubani | Jun 2, 2026