भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने बीडीसी सुन्दरनगर रोशन लाल के चेयरमैन तथा जीत राम के वाइस चेयरमैन निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दोनों जनप्रतिनिधियों का निर्वाचित होना जनता के विश्वास, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा भारतीय जनता पार्टी की जनसेवा की नीति की विजय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं जनहित की भावना से करेंगे और सुन्दरनगर के विकास को नई गति प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव संपन्न होने के बाद भी सरकार अपनी मानसिकता नहीं बदल पाई है। लोकतंत्र के फैसले को स्वीकार करने के बजाय सत्ता का दुरुपयोग कर चुने हुए जनप्रतिनिधियों पर विभिन्न प्रकार के दबाव बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता विकास, पारदर्शिता और जवाबदेह शासन चाहती है, जो वर्तमान सरकार देने में पूरी तरह विफल रही है। साथ ही एक बार फिर रोशन लाल एवं जीत राम को उनके निर्वाचन पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह जीत लोकतंत्र की मजबूती, जनता के विश्वास और भाजपा के प्रति बढ़ते जनसमर्थन का स्पष्ट प्रमाण है। #Sundernagar #BDC #RoshanLal #JeetRam #RakeshJamwal #BJP #HimachalPradesh #HimachalNews #PoliticalNews #LocalBodyElections #Democracy #PublicMandate #Development #GoodGovernance #LatestNews #BreakingNews
सुंदरनगर से रोहित कौशल की रिपोर्ट
Himachal Pradesh, India | Jun 30, 2026