फिरोजाबाद में 10 छक्के, 9 छक्के! IV स्कूल में क्रिकेट का तूफान, टाइटंस-पैंथर्स ने मारी बाजी!
फिरोजाबाद के IV इंटरनेशनल स्कूल में भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह उर्फ छोटू भैया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। पहले मुकाबले में IV टाइटंस ने IV चैलेंजर्स को 49 रन से हराया। टाइटंस ने 12 ओवर में 128 रन बनाए जिसमें कप्तान अमन यादव ने 34 गेंदों में 10 छक्कों की मदद से 94 रन की तूफानी पारी खेली और मैन ऑफ द मैच बने। जवाब में चैलेंजर्स 79 रन पर सिमट गई। दूसरे मुकाबले में IV पैंथर्स ने IV रॉयल्स को 8 विकेट से शिकस्त दी। रॉयल्स 92 रन पर ढेर हुई, पैंथर्स के ऋषभ यादव ने 6 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान योगेश गुर्जर ने 24 गेंदों में 9 छक्कों के साथ 74 रन बनाकर महज 6 ओवर में जीत दिला दी और मैन ऑफ द मैच बने। इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ. नंदिनी यादव सहित शिक्षक और दर्शक मौजूद रहे।
कैसा लगा मैच? कमेंट में बताओ 👇 शेयर जरूर करो
@IV International School #FirozabadNews #FirozabadViral #IVInternationalSchool #CricketTournament #AmanYadav #YogeshGurjar #KashmirSinghJournalist
Firozabad, Firozabad | Oct 29, 2026