दुबई में बलिया के मजदूर की मौत; 5 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, रोती पत्नी ने पीएम-सीएम से लगाई गुहार!
बलिया के बेल्थरारोड (बौलडी गांव) के रहने वाले 45 वर्षीय हरे राम चौहान की 1 जुलाई को दुबई में मौत हो गई। वह पिछले 2 साल से वहां मजदूरी कर रहे थे।
पीछे रोती-बिलखती पत्नी, 5 मासूम बच्चियां और बूढ़े माता-पिता छूट गए हैं। पत्नी का आरोप है कि पति को पिछले 8 महीने से सैलरी नहीं मिली थी, वीजा खत्म होने पर डेढ़ लाख का फाइन लग गया था, जिसके चलते वो भारत नहीं आ पा रहे थे। दुखी भाई अखिलेश ने कहा कि हम फाइन भरकर उन्हें बुलाने वाले थे, तब तक यह हादसा हो गया। बदहवास पत्नी ने पीएम मोदी और सीएम योगी से शव को जल्द भारत लाने और मदद की गुहार लगाई है।
इस गरीब और बेसहारा परिवार की मदद के लिए सरकार को आगे आना चाहिए। ॐ शांति! 🙏
#Ballia #BeltharaRoad #DubaiNews #YogiAdityanath #NarendraModi #HelpUPFamily #UPNews
Sikanderpur, Ballia | Jul 4, 2026