Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

Heliemergency

🚁 केदारनाथ में हेली इमरजेंसी सेवा बनी जीवनरक्षक, गंभीर वृद्ध यात्री को एम्स ऋषिकेश भेजा 

केदारनाथ धाम में एक 70 वर्षीय वृद्ध यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने पर हेली इमरजेंसी मेडिकल सेवा के जरिए उनका सफल रेस्क्यू किया गया। छाती में तेज दर्द और गंभीर स्थिति को देखते हुए मरीज मिथलेश को तत्काल एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर स्वामी विवेकानंद चिकित्सालय, केदारनाथ से मरीज की गंभीर हालत की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन, यूकाडा और एम्स ऋषिकेश की हेली मेडिकल टीम ने त्वरित समन्वय किया। करीब दो बजे हेलीकॉप्टर केदारनाथ पहुंचा और मरीज को चिकित्सकीय निगरानी में सुरक्षित ऋषिकेश पहुंचाया गया।

प्रशासन के अनुसार चारधाम यात्रा के दौरान संचालित हेली इमरजेंसी मेडिकल सेवा के माध्यम से अब तक 15 से अधिक गंभीर मरीजों को समय रहते उच्च स्तरीय उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा जा चुका है।

✅चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए हेली इमरजेंसी सेवा लगातार साबित हो रही है जीवनरक्षक।

#Kedarnath #HeliEmergency #AIIMSRishikesh #CharDhamYatra #Rudraprayag #Uttarakhand #EmergencyRescue #KedarnathYatra #HelicopterRescue #BreakingNews 🚁🏥🙏

🚁 केदारनाथ में हेली इमरजेंसी सेवा बनी जीवनरक्षक, गंभीर वृद्ध यात्री को एम्स ऋषिकेश भेजा केदारनाथ धाम में एक 70 वर्षीय वृद्ध यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने पर हेली इमरजेंसी मेडिकल सेवा के जरिए उनका सफल रेस्क्यू किया गया। छाती में तेज दर्द और गंभीर स्थिति को देखते हुए मरीज मिथलेश को तत्काल एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर स्वामी विवेकानंद चिकित्सालय, केदारनाथ से मरीज की गंभीर हालत की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन, यूकाडा और एम्स ऋषिकेश की हेली मेडिकल टीम ने त्वरित समन्वय किया। करीब दो बजे हेलीकॉप्टर केदारनाथ पहुंचा और मरीज को चिकित्सकीय निगरानी में सुरक्षित ऋषिकेश पहुंचाया गया। प्रशासन के अनुसार चारधाम यात्रा के दौरान संचालित हेली इमरजेंसी मेडिकल सेवा के माध्यम से अब तक 15 से अधिक गंभीर मरीजों को समय रहते उच्च स्तरीय उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा जा चुका है। ✅चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए हेली इमरजेंसी सेवा लगातार साबित हो रही है जीवनरक्षक। #Kedarnath #HeliEmergency #AIIMSRishikesh #CharDhamYatra #Rudraprayag #Uttarakhand #EmergencyRescue #KedarnathYatra #HelicopterRescue #BreakingNews 🚁🏥🙏

Rudraprayag, Rudraprayag | Jun 15, 2026

Latest Heliemergency News Videos - Watch the Latest News of August 15, 2026 | Public App