#अलीगढ़ थाना रोरावर पुलिस द्वारा गोपनीय सूचना के आधार पर 12 #बांग्लादेशी मूल के लोगो को गिरफ्तार किया गया है । इनके द्वारा पूछताछ में बताया गया है कि ये बांग्लादेश के बादीपुर जिले के रहने वाले है । जो अवैध रूप से भारत के क्षेत्र में घुस गए थे और यहाँ पर कोतवाली क्षेत्र के हड्डी गोदाम क्षेत्र में निवास कर रहे थे । इनके पास से इंडियन लोकल एड्रेस के (कोतवाली क्षेत्र के एड्रेस के) आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, बैंक अकाउण्ट, ईपीएफओ कार्ड व अन्य दस्तावेज भी बरामद हुए है । इनके पास से मोबाइल फोन भी बरामद हुए है जिसमें इनके बांग्लादेश के परिजनों के साथ फोन और मैसेज के साक्ष्य भी बरामद हुए है । इनके विरुद्ध बीएनएस व आवर्जन एवं विदेशी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में थाना रोरावर पर अभियोग पंजीकृत किया गया है । सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है तथा सभी दस्तावेजों की गहनता से जाँच की जा रही है ।
#AligarhPolicenews
#UPPolicenews
#GoodWorkAligarhPolice
Koil, Aligarh | Nov 26, 2026