Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

Gondaup

गोंडा जिले के कौड़ियां थाना क्षेत्र अंतर्गत रामापुर में शुक्रवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क के किनारे पुलिया के पास एक बाउंड्री में एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। शव को देखते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और मृतक के परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

​कौड़िया के छिरास निवासी राजेश शुक्ल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उनका छोटा भाई अमित शुक्ल (38) सुबह सब्जी लेने के लिए रामापुर बाजार गया हुआ था। जब वह दोपहर तक घर वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान अमित का शव आर्यनगर-करनैलगंज मार्ग पर रामापुर सड़क के किनारे पुलिया के पास स्थित बिंदेश्वरी मिश्र की बाउंड्री वाल/बुनियाद में पड़ा हुआ देखा गया। शव को देखकर वहां मौजूद लोगों ने तुरंत डायल 112 और कौड़िया पुलिस को मामले की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि मृतक युवक के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं।

​अमित अपने दो भाइयों में छोटा था और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में दो पुत्र अजय व विजय और दो पुत्रियां निधि व नंदिनी हैं। अमित की अचानक हुई मौत की खबर सुनकर उसकी पत्नी ननकई और माता शांति देवी का रो-रोकर बेहाल हैं और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक के भाई राजेश शुक्ल से मिले शिकायती पत्र के आधार पर अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की गहनता से जांच व आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

​#GondaNews #KauriaPolice #RoadAccident #CrimeNews #UPNews #GondaUP #PoliceInvestigation #TragicIncident

गोंडा जिले के कौड़ियां थाना क्षेत्र अंतर्गत रामापुर में शुक्रवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क के किनारे पुलिया के पास एक बाउंड्री में एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। शव को देखते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और मृतक के परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ​कौड़िया के छिरास निवासी राजेश शुक्ल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उनका छोटा भाई अमित शुक्ल (38) सुबह सब्जी लेने के लिए रामापुर बाजार गया हुआ था। जब वह दोपहर तक घर वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान अमित का शव आर्यनगर-करनैलगंज मार्ग पर रामापुर सड़क के किनारे पुलिया के पास स्थित बिंदेश्वरी मिश्र की बाउंड्री वाल/बुनियाद में पड़ा हुआ देखा गया। शव को देखकर वहां मौजूद लोगों ने तुरंत डायल 112 और कौड़िया पुलिस को मामले की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि मृतक युवक के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। ​अमित अपने दो भाइयों में छोटा था और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में दो पुत्र अजय व विजय और दो पुत्रियां निधि व नंदिनी हैं। अमित की अचानक हुई मौत की खबर सुनकर उसकी पत्नी ननकई और माता शांति देवी का रो-रोकर बेहाल हैं और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक के भाई राजेश शुक्ल से मिले शिकायती पत्र के आधार पर अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की गहनता से जांच व आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। ​#GondaNews #KauriaPolice #RoadAccident #CrimeNews #UPNews #GondaUP #PoliceInvestigation #TragicIncident

Gonda, Gonda | Jun 19, 2026

Latest Gondaup News Videos - Watch the Latest News of August 17, 2026 | Public App