मध्यप्रदेश में भर्ती परीक्षाओं का हाल युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बनता जा रहा है।
जेल प्रहरी और वन रक्षक भर्ती परीक्षा सर्वर फेल होने के कारण रद्द होना लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी परेशानी का विषय है। युवा महीनों तक तैयारी करते हैं, आर्थिक बोझ उठाते हैं, दूर-दराज़ से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचते हैं, लेकिन व्यवस्थागत खामियों का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ता है।
यदि परीक्षा संचालन के लिए तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियां पर्याप्त नहीं थीं, तो यह गंभीर लापरवाही है। बार-बार परीक्षा स्थगित होने, पेपर लीक, सर्वर फेल और भर्ती प्रक्रियाओं में देरी से युवाओं का भरोसा कमजोर हो रहा है।
#examfail #StudentsProtest #latestnews #madhyapradesh #trending
Madhya Pradesh, India | Jun 8, 2026