झालावाड़ में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर ने मारी दुकान में टक्कर, दो बच्चों की हालत गंभीर
राजस्थान के झालावाड़ में नया तालाब रोड पर बड़ा सड़क हादसा हुआ। बिजली के खंभों से लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित दुकान में जा घुसा। हादसे में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
#Jhalawar #Rajasthan #BreakingNews #RoadAccident #TractorAccident #ElectricPoles #AccidentNews #ViralNews #HindiNews #NCRExpressNews
Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Jul 25, 2026