
🚨 बड़ी घटना टली: स्कूल बस और पिकअप की जोरदार टक्कर, 3 बच्चे घायल, चालक फरार औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड में दर्जी बिगहा के समीप स्कूल बस और पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में स्कूल बस में सवार तीन बच्चे घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। राहत की बात रही कि बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद बस चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने चालक की लापरवाही को हादसे का कारण बताया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। #BreakingNews #Aurangabad #Madanpur #DarjiBigha #SchoolBusAccident #RoadAccident #BiharNews #SchoolChildren #DriverNegligence #AccidentNews #Huch #HuchNews #BharatCrimeLive #LatestNews #TrendingNews #AurangabadPolice
Rafiganj, Aurangabad | Jul 11, 2026

गोंडा में टेढ़ी नदी पर हरखापुर के वीरसिंघपुर में बन रहे पुल के लिए सरिया लेकर आया ट्रक गुरुवार सुबह हादसे का शिकार हो गया, ट्रक ड्राइवर की लापरवाही से जहां ट्राली जाने की जगह नहीं थी वहां ड्राइवर ने ट्रक घुसेड़ दिया, जिससे अनियंत्रित हुआ ट्रक पानी लगे एक खेत में पलट गया, ट्रक पलटने से ट्रक के भीतर सवार 7 में से 4 मजदूरों ने तो जैसे-जैसे अपनी जान बचा ली, लेकिन तीन मजदूर उसी ट्रक के भीतर हादसे का शिकार हो गए, और उनकी दर्दनाक मौत हो गई। #GondaAccident #RoadAccident #LaborersDeath #TedhiRiver #DriverNegligence
Gonda, Gonda | Jul 2, 2026