
बदरीनाथ दानराशि चोरी प्रकरण पर कांग्रेस का प्रदर्शन बदरीनाथ धाम में दानराशि चोरी के चर्चित प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बाबा केदार के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी दानराशि में किसी भी प्रकार की अनियमितता या चोरी के मामले की निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है, ताकि श्रद्धालुओं का विश्वास बना रहे। कांग्रेस नेताओं ने मामले की उच्चस्तरीय एवं स्वतंत्र जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और जांच रिपोर्ट जल्द सार्वजनिक करने की मांग की। उनका कहना है कि धार्मिक संस्थानों में वित्तीय पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। #Badrinath #DonationCase #Congress #OmkareshwarTemple #Rudraprayag #Ukhimath #Uttarakhand #BreakingNews
Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 8, 2026

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच के दौरान एक अहम दस्तावेज सामने आया है। पुलिस की ‘बरामदगी फर्द’ (Recovery Memo) से जुड़े कागजात पहली बार सार्वजनिक चर्चा में आए हैं, जिससे मामले की जांच और तेज हो गई है। SIT और पुलिस की जांच में इन रिकवरी डाक्यूमेंट्स को महत्वपूर्ण सबूत के रूप में देखा जा रहा है। इन दस्तावेजों के आधार पर केस की कड़ियों को जोड़ने और पूरे नेटवर्क को समझने की कोशिश की जा रही है। #ayodhya #rammandir #sitinvestigation #crimeupdate #breakingnews #upnews #hindinews #legalnews #uttarpradesh #controversy #donationcase #primenews #primenewsnetwork
Uttar Pradesh, India | Jul 1, 2026