शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. धर्मांश रंजन को मिला “हिंदुस्तान प्राइड ऑफ बिहार सम्मान”
24 अगस्त 2026: उत्तर बिहार, विशेषकर दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए गौरव का दिन। होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद के भावी प्रत्याशी डॉ. धर्मांश रंजन (अंकुर) को शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए “हिंदुस्तान प्राइड ऑफ बिहार सम्मान” से सम्मानित किया गया।
यह प्रतिष्ठित सम्मान हिंदुस्तान दैनिक अखबार (हिन्दी) की ओर से प्रदान किया गया, जिसे नागालैंड के महामहिम राज्यपाल श्री नन्द किशोर यादव ने डॉ. धर्मांश रंजन को प्रदान किया। सम्मान मिलने के बाद उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।
डॉ. धर्मांश रंजन ने होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के माध्यम से उत्तर बिहार में शिक्षा के विस्तार और युवाओं के लिए रोजगार एवं कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया है। उनका जोर युवाओं को सिर्फ डिग्री तक सीमित रखने के बजाय उन्हें कौशलयुक्त, आत्मनिर्भर और भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम बनाने पर रहा है।
दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी समय में शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और स्नातकों की समस्याएं प्रमुख मुद्दे बन सकते हैं। ऐसे में डॉ. धर्मांश रंजन की उम्मीदवारी को उनके समर्थक शिक्षा एवं युवा हितों की आवाज को विधान परिषद तक मजबूती से पहुंचाने की पहल के रूप में देख रहे हैं।
सम्मान समारोह के बाद समर्थकों ने इसे डॉ. धर्मांश रंजन के शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की पहचान बताते हुए उत्तर बिहार के लिए गौरव का क्षण बताया।
#DharmanshRanjan #Ankur #HindustanPrideOfBihar #PrideOfBihar #HolyMissionGroup #Education #SocialWork #DarbhangaGraduateConstituency #Darbhanga #NorthBihar #BiharLegislativeCouncil #GraduateConstituency #YouthEmployment #SkillDevelopment #EducationForYouth #BiharNews #Samastipur #DarbhangaNews #StreamBihar
Ujiarpur, Samastipur | Aug 25, 2026