श्रावणी मेले की तैयारियों के बीच जमुई के ऐतिहासिक महादेव सिमरिया धनेश्वर नाथ मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मंदिर को देवघर और अशोक धाम की तर्ज पर विकसित करने, श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और इसे पर्यटन स्थल के रूप में पहचान दिलाने की मांग भी उठी। मंदिर समिति का कहना है कि यदि सरकार विशेष पहल करे तो यह प्राचीन शिवधाम न केवल आस्था का बड़ा केंद्र बनेगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
हर-हर महादेव! 🚩
#Jamui #Sikandra #DhaneshwarNathMandir #ShravaniMela #HarHarMahadev #Bihar #ReligiousTourism #Mahadev #ParivartanBiharNews #JamuiNews
Jamui, Jamui | Jul 19, 2026