🚨 चित्रकूट गैंगरेप कांड में पुलिस की बड़ी सफलता
देवांगना घाटी के जंगल में छात्रा के साथ हुए गैंगरेप मामले में चित्रकूट पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पहले 50 हजार के इनामी आरोपी जितेंद्र उर्फ भोले पटेल को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया, जिसके पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई।
इसके बाद पुलिस ने लगातार दबिश और मुखबिर की सूचना के आधार पर फरार चल रहे दोनों अन्य आरोपी विवेक पटेल उर्फ सोनू और प्रवीण पटेल को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों पर ₹50-50 हजार का इनाम घोषित था।
पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
#चित्रकूट #Chitrakoot #BreakingNews #CrimeNews #PoliceAction #UPPolice #GangrapeCase #Justice #LawAndOrder #Bahilpurwa #Devangana #HindiNews #UttarPradesh #LatestNews
Karwi, Chitrakoot | Jul 26, 2026