
आखिर कब रुकेंगे गौवंश के साथ हादसे? गौ रक्षा टीम ने किया रेस्क्यू !! #GauRaksha #CowRescue #Rudrapur #BreakingNews #NewsUpdate #AnimalRescue #Uttarakhand #NewsWorld24India #CowProtection #LocalNews
Uttarakhand, India | Aug 2, 2026

चम्बा में बेसहारा छोड़ी गई गायों के रेस्क्यू के लिए प्रशासन सख्त, एसडीएम ने दिए तुरंत कार्रवाई के आदेश सुरेंद्र ठाकुर चम्बा, 22 जुलाई 2026 चम्बा उपमंडल की उप-तहसील धरवाला के अंतर्गत लूना बाजार के समीप रावी नदी किनारे बेसहारा छोड़े गए गोवंश के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) चम्बा ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। जानकारी के अनुसार लूना बाजार से लगभग दो किलोमीटर पीछे रावी नदी के दाईं ओर स्थित एक दुर्गम और खड़ी पहाड़ी क्षेत्र में करीब 8 से 10 गायों को लावारिस हालत में छोड़ दिया गया है। क्षेत्र में न तो पर्याप्त चारे की व्यवस्था है और न ही पशुओं के सुरक्षित आवागमन का कोई रास्ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भूस्खलन और अन्य प्राकृतिक खतरों के चलते इन पशुओं की जान पर गंभीर संकट बना हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम चम्बा ने नायब तहसीलदार धरवाला को लिखित निर्देश जारी किए हैं। आदेशों के तहत स्थानीय ग्राम पंचायत के साथ समन्वय स्थापित कर मौके का निरीक्षण करने, विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने तथा फंसे हुए गोवंश को सुरक्षित निकालकर निकटवर्ती गोशाला पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गोवंश को इस तरह लावारिस और खतरनाक परिस्थितियों में छोड़ने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी बेसहारा पशुओं को संकट की स्थिति में देखें या पशु क्रूरता की कोई घटना सामने आए तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। #Chamba #ChambaNews #HimachalPradesh #Dharwala #RaviRiver #CowRescue #AnimalWelfare #GauSeva #StrayCattle #RescueOperation #SDMChamba #AdministrationAction #BreakingNews #PangiLiveNews #SurenderThakur #HimachalNews #AnimalProtection #JusticeForAnimals #GoShala #PublicAwareness
Chamba, Chamba | Jul 23, 2026

रीवा पुलिस बनी बेजुबानों की फरिश्ता, नाले में फंसी गाय को बचाया #Rewa #RewaPolice #MadhyaPradesh #CowRescue #AnimalRescue #HumanityFirst #PoliceHeroes #GoodNews #RescueOperation #Compassion #PublicService #TrendingNews #ViralNews #IndiaNews #PositiveStory
Madhya Pradesh, India | Jun 30, 2026

मणिकर्ण घाटी की पार्वती नदी के किनारे फंसे 3 गौधन का सुरक्षित रेस्क्यू #devbhoominewstimes #kulluhimachalpradesh #gauseva #cowrescue
Himachal Pradesh, India | Jun 23, 2026

नाले में तड़पती रही गाय, नगर पालिका रही गायब! 😢 फिर पुलिस और युवाओं ने ऐसे बचाई जान | #Badaun #Budaun #CowRescue #ViralV...
Budaun, Budaun | May 28, 2026