Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

Chardhamyatratravel

येलो अलर्ट के बाद रुद्रप्रयाग प्रशासन सतर्क,  110 सीसीटीवी कैमरों से संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी,,

मौसम विभाग द्वारा जनपद में रूद्रप्रयाग येलो अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला आपदा परिचालन केंद्र (कंट्रोल रूम) से स्थिति पर चौबीसों घंटे नजर रखी जा रही है। केदारनाथ धाम सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार वर्षा दर्ज की जा रही है।

जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग कंट्रोल रूम के माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्ग, केदारनाथ यात्रा मार्ग तथा अन्य संवेदनशील स्थलों की लगातार निगरानी कर रहे हैं। संभावित आपदा की स्थिति से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि तीर्थयात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनपद के संवेदनशील स्थानों पर स्थापित 110 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने बताया कि रुद्रप्रयाग जनपद भौगोलिक दृष्टि से आपदा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र है। ऐसे में प्रशासन मौसम की हर गतिविधि पर सतर्क नजर बनाए हुए है तथा आम नागरिकों और यात्रियों से मौसम संबंधी एडवाइजरी का पालन करने और अनावश्यक रूप से जोखिम वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की गई है। #facebookreels #UttarakhandNews #kedarnath #rudraprayag #rain #weather #flood #viralvideochallenge #yatra #WeatherUpdate #chardhamyatratravel

येलो अलर्ट के बाद रुद्रप्रयाग प्रशासन सतर्क, 110 सीसीटीवी कैमरों से संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी,, मौसम विभाग द्वारा जनपद में रूद्रप्रयाग येलो अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला आपदा परिचालन केंद्र (कंट्रोल रूम) से स्थिति पर चौबीसों घंटे नजर रखी जा रही है। केदारनाथ धाम सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार वर्षा दर्ज की जा रही है। जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग कंट्रोल रूम के माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्ग, केदारनाथ यात्रा मार्ग तथा अन्य संवेदनशील स्थलों की लगातार निगरानी कर रहे हैं। संभावित आपदा की स्थिति से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि तीर्थयात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनपद के संवेदनशील स्थानों पर स्थापित 110 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने बताया कि रुद्रप्रयाग जनपद भौगोलिक दृष्टि से आपदा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र है। ऐसे में प्रशासन मौसम की हर गतिविधि पर सतर्क नजर बनाए हुए है तथा आम नागरिकों और यात्रियों से मौसम संबंधी एडवाइजरी का पालन करने और अनावश्यक रूप से जोखिम वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की गई है। #facebookreels #UttarakhandNews #kedarnath #rudraprayag #rain #weather #flood #viralvideochallenge #yatra #WeatherUpdate #chardhamyatratravel

Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 1, 2026

Latest Chardhamyatratravel News Videos - Watch the Latest News of August 3, 2026 | Public App