चंबा में पहाड़ दरका, पत्थरों की तेज बरसात से मचा हड़कंप
NHPC चamera-III खड़ामुख परियोजना क्षेत्र में बड़ा लैंडस्लाइड, सभी कर्मचारी सुरक्षित
चंबा जिले में भारी बारिश के बीच एक बार फिर पहाड़ दरकने की घटना सामने आई है। NHPC की चamera-III जल विद्युत परियोजना के खड़ामुख क्षेत्र में अचानक बड़ा लैंडस्लाइड हुआ, जिसके बाद पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर गिरने लगे।
घटना के बाद परियोजना क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी भी कर्मचारी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सभी कर्मचारी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
लैंडस्लाइड के बाद परियोजना प्रबंधन और संबंधित टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान संवेदनशील पहाड़ी क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचें और सतर्क रहें।
#Chamba #Landslide #NHPC #ChameraIII #HimachalPradesh #MonsoonAlert #BreakingNews #NewsHimachalNow
Shimla Urban, Shimla | Jul 25, 2026