भोजपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी!
कुल्हड़ियां टोल प्लाजा के पास एनएच-922 पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने 123.95 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पटना के फुलवारीशरीफ निवासी आदित्य कुमार उर्फ भोमा (22 वर्ष) के रूप में हुई है।
पुलिस को देखते ही बाइक घुमाकर भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने मौके पर ही दबोच लिया।
बरामदगी: 123.95 ग्राम हेरोइन
अपाची मोटरसाइकिल
वीवो मोबाइल फोन
पुलिस पूछताछ में नशे के नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे होने की बात सामने आ रही है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
भोजपुर पुलिस की इस कार्रवाई पर आपकी क्या राय है?
कमेंट में लिखिए और पोस्ट को शेयर कर दूसरों तक पहुंचाइए।
#bhojpurkhabrna
#BhojpurPolice #Koilwar #HeroinSeized #DrugSmuggling #BiharPolice #AraNews #BreakingNews #ViralNews #Bhojpur #CrimeNews
Barhara, Bhojpur | Jun 17, 2026