सड़क हादसा: तीन युवकों की मौत से पसरा मातम
सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के कुआरी स्थित साइकिल दुकान के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आलोक कुमार (पिता- सुरेश भगत) और शिवम कुमार (पिता- हितलाल भगत) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल मंजीत कुमार को पहले सीतामढ़ी से रेफर किया गया, लेकिन मुजफ्फरपुर ले जाने के दौरान रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।
घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
#Sitamarhi #Bathanaha #RoadAccident #BreakingNews #SitamarhiNews #BiharNews #TheJantaAlert #RoadSafety #Muzaffarpur #AccidentNews
Dumra, Sitamarhi | Jun 14, 2026