बैराड़ पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 80 लीटर कच्ची शराब जब्त; दो आरोपी गिरफ्तार
शिवपुरी। जिले के बैराड़ थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो कैनों में भरी हाथ भट्टी से बनी 80 लीटर कच्ची शराब बरामद की है।
जब्त शराब की अनुमानित कीमत 18 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की है।
#ShivpuriPolice #MPPolice #BairadPolice #IllegalLiquor #PoliceAction #ShivpuriNews #PNEWZINDIA
Karera, Shivpuri | Nov 1, 2026