मां का अंतिम दर्शन करके भावुक हुए योगी।
योगी होना या संन्यासी होना कोई साधारण बात नहीं... यह माया, मोह, लोभ और पारिवारिक बंधनों से ऊपर उठकर जीवन जीने का कठिन संकल्प है।
गोरखपुर में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी ने उन्हें उनकी मां के निधन की सूचना दी। मां के निधन की खबर सुनते ही माहौल भावुक हो गया।
जिस मां ने बेटे को जन्म दिया, पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी मां से वर्षों पहले अजय सिंह बिष्ट ने एक अलग राह चुनने के लिए दूरी बना ली थी। माता-पिता ने उन्हें समझाने और घर लौटने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन अजय बिष्ट ने योग और संन्यास का मार्ग चुन लिया था। आगे चलकर वही अजय बिष्ट दुनिया के सामने योगी आदित्यनाथ के रूप में स्थापित हुए।
यह फैसला कोई सामान्य फैसला नहीं था। जिस उम्र में इंसान परिवार, रिश्तों और सांसारिक सुखों के सपने देखता है, उस उम्र में उन्होंने अपना जीवन एक अलग उद्देश्य के लिए समर्पित कर दिया।
मां के निधन की खबर पर भावुक होना स्वाभाविक है, क्योंकि संन्यास लेने का अर्थ भावनाओं का समाप्त हो जाना नहीं होता।
रिश्ते दिल में रहते हैं, लेकिन संन्यासी का जीवन निजी मोह से ऊपर उठकर लोककल्याण के लिए समर्पित माना जाता है।
#YogiAdityanath
#AvnishAwasthi
#gorakhpur
#savitridevi
MYogiAdityanath
Etmadpur, Agra | Nov 20, 2026