Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर

Atkraman

जमुई के अमरथ गांव में अतिक्रमण पर चला जिला प्रशासन का बुल्डोजर

जिला प्रशासन के निर्देश पर बुधवार की दोपहर 12:30 बजे से जमुई प्रखंड के अमरथ गांव में सरकारी पईन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। मजिस्ट्रेट की निगरानी में जमुई अंचलाधिकारी सौरव कुमार सिंह के नेतृत्व में जेसीबी की सहायता से पईन पर बने स्थायी और अस्थायी आशियानों को हटाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि अतिक्रमण हटाव अभियान के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। बताया जाता है कि पईन पर कई वर्षों से कुछ लोगों द्वारा स्थाई और अस्थाई मकान का निर्माण कर दिया गया था। जिससे बारिश के दिनों में अन्य ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कई घरों में पानी घुसने की भी शिकायत जिला प्रशासन को मिल रही थी। इसके बाद जिला प्रशासन द्वारा टीम गठित कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। 

अधिकारियों ने बताया कि अमरथ गांव में कुछ लोगों द्वारा वर्षों से पईन की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर मकान, झोपड़ी और अन्य निर्माण कर लिए गए थे। इससे जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हो रही थी और बरसात के दिनों में आसपास के क्षेत्रों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न होने लगी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया। अंचलाधिकारी सौरव कुमार सिंह ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को पूर्व में कई बार नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया गया था। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बावजूद जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तब प्रशासन को जेसीबी मशीन के माध्यम से कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि, पईन, आहर, पोखर और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में पहले नियमानुसार नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया जाता है, लेकिन आदेश की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा न करें और प्रशासनिक कार्रवाई में सहयोग करें, ताकि जल निकासी व्यवस्था और सार्वजनिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ ग्रामीणों के आक्रोश का भी सामना करना पड़ा। कई लोगों ने अतिक्रमण हटाने का विरोध भी किया लेकिन मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी व सुरक्षा कर्मियों के तैनात रहने की वजह से विरोध का असर नहीं हो सका। एक विधवा महिला ने यह आरोप लगाया कि उनके निजी जमीन पर बने झोपड़ी को उजाड़ कर जेसीबी ले जाया गया है, जो बिल्कुल गलत है। महिला ने अंचल अधिकारी वह पूरी टीम पर मनमानी और लापरवाही का आरोप लगाया है। हालांकि मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक टीम ने लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। विरोध के बावजूद अभियान शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराया गया और किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। #jamuitopnews #jamuibihar #atkraman #zilaprashasanjamui #cojamui

जमुई के अमरथ गांव में अतिक्रमण पर चला जिला प्रशासन का बुल्डोजर जिला प्रशासन के निर्देश पर बुधवार की दोपहर 12:30 बजे से जमुई प्रखंड के अमरथ गांव में सरकारी पईन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। मजिस्ट्रेट की निगरानी में जमुई अंचलाधिकारी सौरव कुमार सिंह के नेतृत्व में जेसीबी की सहायता से पईन पर बने स्थायी और अस्थायी आशियानों को हटाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि अतिक्रमण हटाव अभियान के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। बताया जाता है कि पईन पर कई वर्षों से कुछ लोगों द्वारा स्थाई और अस्थाई मकान का निर्माण कर दिया गया था। जिससे बारिश के दिनों में अन्य ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कई घरों में पानी घुसने की भी शिकायत जिला प्रशासन को मिल रही थी। इसके बाद जिला प्रशासन द्वारा टीम गठित कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। अधिकारियों ने बताया कि अमरथ गांव में कुछ लोगों द्वारा वर्षों से पईन की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर मकान, झोपड़ी और अन्य निर्माण कर लिए गए थे। इससे जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हो रही थी और बरसात के दिनों में आसपास के क्षेत्रों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न होने लगी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया। अंचलाधिकारी सौरव कुमार सिंह ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को पूर्व में कई बार नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया गया था। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बावजूद जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तब प्रशासन को जेसीबी मशीन के माध्यम से कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि, पईन, आहर, पोखर और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में पहले नियमानुसार नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया जाता है, लेकिन आदेश की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा न करें और प्रशासनिक कार्रवाई में सहयोग करें, ताकि जल निकासी व्यवस्था और सार्वजनिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके। अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ ग्रामीणों के आक्रोश का भी सामना करना पड़ा। कई लोगों ने अतिक्रमण हटाने का विरोध भी किया लेकिन मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी व सुरक्षा कर्मियों के तैनात रहने की वजह से विरोध का असर नहीं हो सका। एक विधवा महिला ने यह आरोप लगाया कि उनके निजी जमीन पर बने झोपड़ी को उजाड़ कर जेसीबी ले जाया गया है, जो बिल्कुल गलत है। महिला ने अंचल अधिकारी वह पूरी टीम पर मनमानी और लापरवाही का आरोप लगाया है। हालांकि मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक टीम ने लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। विरोध के बावजूद अभियान शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराया गया और किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। #jamuitopnews #jamuibihar #atkraman #zilaprashasanjamui #cojamui

Jamui, Jamui | Jul 23, 2026

Latest Atkraman News Videos - Watch the Latest News of July 23, 2026 | Public App