मीरजापुर में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का विशेष अभियान शुरू, 21-22 और 28-29 नवंबर को बूथों पर होगा मतदाता सूची का काम
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 21 व 22 नवंबर 2026 और 28 व 29 नवंबर 2026 को सभी मतदान केंद्रों / बूथों पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इस दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम काटने, नाम में संशोधन, पता बदलने और नया वोटर कार्ड बनवाने का काम किया जाएगा।
*कौन करा सकता है काम?*
- जिनकी उम्र 18 साल पूरी हो गई है, वो नया नाम जुड़वा सकते हैं
- जिनका नाम सूची में नहीं है, वो फॉर्म भर सकते हैं
- नाम, पता, उम्र में गलती है तो सुधार करा सकते हैं
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अपने नजदीकी बूथ पर पहुंचकर अपना नाम जरूर चेक करें। अपने साथ आधार कार्ड, फोटो और पता प्रमाण लेकर जाएं।
*अपना नाम सूची में है या नहीं, चेक किया आपने? कमेंट में बताएं।*
#VoterList #Mirzapur #396Mirzapur #SIR #ElectionCommission #TodayMirzapur
Mirzapur, Mirzapur | Nov 22, 2026