🚨 छतरपुर जिला अस्पताल की व्यवस्था पर बड़ा सवाल!
सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर ही गंदगी और दीवारों पर गुटखे की पीक, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?
छतरपुर। जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। अस्पताल परिसर में स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर ही जगह-जगह गंदगी नजर आ रही है और दीवारों पर गुटखे की पीक के निशान दिखाई दे रहे हैं।
हैरानी की बात यह है कि यह कोई ऐसा स्थान नहीं है जहां
बड़ी संख्या में मरीजों की आवाजाही होती हो। यहां मुख्य रूप से अस्पताल का स्टाफ और अधिकारी ही आते-जाते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर जिम्मेदार अधिकारियों के
कार्यालय के आसपास ही स्वच्छता व्यवस्था का यह हाल है, तो अस्पताल के बाकी हिस्सों की स्थिति कैसी होगी?
कुछ दिन पहले ही जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान गंदगी को लेकर कलेक्टर मृणाल मीणा ने नाराजगी जताई थी और नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए थे।
इसके बावजूद यदि सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर ही गंदगी और गुटखे की पीक दिखाई दे रही है, तो यह स्वच्छता व्यवस्था की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
सवाल यह है—
👉 क्या अस्पताल में स्वच्छता के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों की नियमित मॉनिटरिंग होती है?
👉 क्या अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए गुटखा-तंबाकू को लेकर कोई नियम लागू हैं?
👉 क्या सफाई व्यवस्था केवल निरीक्षण के समय तक सीमित है?
अस्पताल मरीजों के इलाज का स्थान है, गंदगी और गुटखे की पीक का नहीं। जिम्मेदार अधिकारियों को इस ओर तत्काल ध्यान देना चाहिए।
#छतरपुर #जिला_अस्पताल #स्वास्थ्य_व्यवस्था #सफाई_व्यवस्था #सिविल_सर्जन #Chhatarpur #GroundReport Collector Office Chattarpur PRO Jansampark Chattarpur CM Madhya Pradesh Lalita Yadav Dilip Ahirwar Dilip Ahirwar
Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Aug 31, 2026