प्रभारी जिला पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त, शिवहर द्वारा आज जिले के निर्माणाधीन भवनों एवं सरकारी संस्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया गया और संबंधित पदाधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने व गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।
🔹 अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय: निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा कर गति बढ़ाने व नियमित निगरानी के निर्देश।
🔹 पंचायत सरकार भवन, मोहनपुर (पिपराही): चहारदीवारी एवं पहुँच पथ निर्माण का निरीक्षण कर सुरक्षा, गुणवत्ता व समयबद्ध पूर्णता पर जोर।
🔹 राजकीय मध्य विद्यालय, नारायणपुर: सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत रंग-रोगन व मरम्मती के शेष कार्य अगले 3–4 दिनों में पूरा करने तथा शैक्षणिक गतिविधियों को बाधित किए बिना परिसर को आकर्षक बनाने के निर्देश।
#शिवहर #Sheohar #DIPRSheohar #विकासकार्य #कायाकल्पअभियान #शिक्षा #सरकारीसंस्थान #जनसंपर्क
Sheohar, Bihar | Nov 28, 2026