
#बिग_ब्रेकिंग_न्यूज.. भरतपुर। राजस्थान के अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में डकैत जगन गुर्जर की भरतपुर के कुलदीप जघीना हत्याकांड के आरोपी विष्णु ने हत्या कर दी है। हार्डकोर बंदी विष्णु और जगन गुर्जर एक ही सेल में बंद थे। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर 11 से 3 बजे के बीच सेल बंद होने के समय ड्यूटी स्टाफ राउंड पर आया था। सेल खोली तो डकैत जगन गुर्जर की बॉडी पड़ी थी और उसका साथी अंदर था। एफएसएल टीम मौके पर पहुंची है। डकैत जगन गुर्जर करीब 27 साल पहले 1994 में अपराध की दुनिया में आया था। उसका ऐसा खौफ था कि डर से कई गांवों में शादियां तक होनी बंद हो गई थीं। पुलिस से बचने के लिए जगन ने धौलपुर के डांग क्षेत्र में अपना ठिकाना बनाया था। विस्तृत विवरण की प्रतिक्षा।
Bharatpur, Bharatpur | Jun 29, 2026
#बिग_ब्रेकिंग_न्यूज.. भरतपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रताप कॉलोनी में पुलिस द्वारा एक घर में दबिश देने की मिल रही है ज...
Bharatpur, Bharatpur | Feb 16, 2026