नेहरन पुखर दियाल में ट्रांसफॉर्मर को लेकर विवाद ⚡#kangralive
देहरा। नेहरन पुखर के दियाल में ट्रांसफॉर्मर लगाने को लेकर विवाद हो गया। मामला सामने आने के बाद पंचायत प्रतिनिधि और पुलिस मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
बताया जा रहा है कि बीते कल दोपहर ट्रांसफॉर्मर जल गया था, जिसके बाद से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली न होने से करीब 250 से 300 परिवार प्रभावित बताए जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने जल्द ट्रांसफॉर्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग उठाई है।
#देहरा #नेहरनपुखर #दियाल #बिजली #ट्रांसफॉर्मर #कांगड़ालाइव #HimachalNews #KangraNews
Kangra, Kangra | Aug 26, 2026