बीकानेर नगर निगम में हंगामा: सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षद धरने पर बैठे, तालाबंदी की चेतावनी
बीकानेर। बीकानेर नगर निगम में आज सफाई व्यवस्था को लेकर जमकर हंगामा हुआ। शहर में जगह-जगह लगे कचरे के ढेर और नालियों की सफाई नहीं होने से नाराज पार्षद निगम कार्यालय में ही धरने पर बैठ गए।
पार्षदों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी वार्डों में नियमित सफाई नहीं हो रही है। त्योहारी सीजन में हालात और खराब हो गए हैं, जिससे जनता में भारी रोष है।
पार्षदों ने निगम आयुक्त को चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे में सफाई व्यवस्था नहीं सुधरी तो निगम मुख्य गेट पर तालाबंदी कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
बीकानेर नगर निगम में सफाई को लेकर हंगामा, पार्षद धरने पर बैठे | 24 घंटे में सफाई नहीं तो तालाबंदी की चेतावनी
#बीकानेर #बीकानेर_समाचार #बीकानेर_नगर_निगम #नगर_निगम_बीकानेर #बीकानेर_में_हंगामा #पार्षदों_का_धरना #सफाई_व्यवस्था #तालाबंदी_की_चेतावनी
#Bikaner #BikanerNews #BikanerNagarNigam #NagarNigamBikaner #BikanerUpdate #ParshadDharna #SafaiVyavastha #SachBedhadak #BikanerBreaking #RajasthanNews
Bikaner, Bikaner | Oct 9, 2026