कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सिटी और एसपी देहात ने पुलिसकर्मियों को किया ब्रीफ
ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज सभागार में हुई विस्तृत ब्रीफिंग, स्नान पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस बल को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
हरिद्वार। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आज ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के सभागार में स्नान पर्व के दौरान ड्यूटी पर तैनात किए गए पुलिस बल को विस्तृत रूप से ब्रीफ किया गया।
ब्रीफिंग के दौरान एसपी सिटी दीपक सिंह एवं एसपी देहात अभय प्रताप सिंह ने अन्य पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में पुलिसकर्मियों को उनकी ड्यूटी और जिम्मेदारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्नान पर्व के दौरान भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सतर्कता बरतने पर जोर दिया।
पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि ड्यूटी के दौरान पूरी मुस्तैदी और अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि श्रद्धालुओं को गंगा स्नान के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और स्नान पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
हरिद्वार स्तम्भ | वासुदेव राजपूत
Haridwar Stambh Vasudev Haridwar Police Uttarakhand Police
#कार्तिकपूर्णिमा #हरिद्वार #हरिद्वारपुलिस #गंगास्नान #एसपीसिटी #दीपकसिंह #अभयप्रतापसिंह #पुलिसप्रशासन #HaridwarStambh
Hardwar, Haridwar | Nov 23, 2026