सिरे मंदिर की तलहटी में पेड़ से टकराई बेकाबू कार, 2 युवक गंभीर घायल : जालोर। सिरे मंदिर की तलहटी के पास शनिवार शाम करीब 6 बजे ड्राइविंग सीखते समय एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार के सामने अचानक पशु आने से चालक ने बचाने का प्रयास किया, जिससे कार बेकाबू हो गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने निजी वाहन से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें जालोर रेफर किया गया। दुर्घटनाग्रस्त कार को क्रेन की मदद से हटाया गया। फिलहाल पुलिस को कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।
Jalor, Jalor | Nov 8, 2026