कोल: मुस्ताक नगर में जलभराव और गंदगी से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन, कई लोग घायल, बच्चों की पढ़ाई छूटी#jansamasya
Koil, Aligarh | Jan 29, 2026 मुस्ताक नगर में जल भराव और गंदगी से स्थानीय लोग परेशान हैं। मोहल्ले में एक गली में भारी मात्रा में जल भराव है और गंदगी हो रखी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब तक पानी में फिसल कर कई लोग घायल हो चुके हैं। गंदगी और जल भराव के चलते बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं बच्चों की पढ़ाई तक छूट रही है।