बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के पशुपति बिहार में रहने वाले व्यक्ति को चुनाव लड़ने पर मुकदमे मे फँसाने की मिली धमकी
बारादरी थाना क्षेत्र के पशुपति विहार कॉलोनी के रहने वाले फारुख मंसूरी पुत्र नूर मोहम्मद मंसूरी ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि वह भाजपा को चुनाव लड़ा रहा है जिससे पड़ोस में रहने वाला हिस्ट्री सीटर तौफीक प्रधान रंजिश मानता है आए दिन उनसे गाली गलौज व मारपीट करने को आमादा रहता है पीडित व्यक्ति ने जब इस बात का विरोध किया तो उसे धमकी दी गई।