घाटोल: सेनावासा के पास जंगल में लगी भीषण आग, मौके पर विभाग के कार्मिक और ग्रामीण आग बुझाने में जुटे
बांसवाड़ा -घाटोल मार्ग के सेनावासा ग्राम पंचायत के समीप चौधरी फार्म के सामने स्थित (लोहारिया वन क्षेत्र) के नाम जाना -जाने वाले जंगल में सोमवार शाम 7:00 बजे भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। और आग लगातार हवा के साथ फैल रही हे। मौके पर सेनावासा ग्राम पंचायत के सरपंच गणपत कटारा मौके पर स्थानीय लोगों को लेकर पहुंचे हैं एवं आग बुझाने का प्रयास कर रहे हे।