बांधवगढ़: NH-43 सड़क हादसे के बाद हरकत में पुलिस, डीआईजी विवेक सिंह ने घटनास्थल पहुंचकर दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
उमरिया जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-43 पर आज सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही शहडोल रेंज के डीआईजी विवेक सिंह तत्काल शहडोल से उमरिया पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।